फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Siraj Cup Cricket Mahakumbh will start from 10th

Rampur Bushahar News: सिराज कप क्रिकेट महाकुंभ 10 से होगा शुरू

Mon, 06 Jan 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Siraj Cup Cricket Mahakumbh will start from 10th
​सिराज कप प्रतियोगिता को लेकर टीमों के लिए टाई लगते क्लब के सदस्य
स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब आनी ने तैयार की रूपरेखा,
विज्ञापन

32-32 टीमों के बनाए गए चार पूल, सिराज कप में 128 टीमें लेंगी भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। क्रिकेट महाकुंभ सिराज कप का आयोजन इस साल दस जनवरी से शुरू होगा। इसकी तैयारियों को लेकर क्लब के सदस्यों की एक अहम बैठक सोमवार को हुई। बैठक में सभी 128 टीमों की पर्चियां बनाई गईं। सिराज क्लब के आयोजक स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब ने अपने सोशल मीडिया पेज सिराज कप के माध्यम से लाइव टाइज डाली। इसमें चार पूल बनाए गए। सभी पूलों में 32-32 टीमें बनाई गईं हैं। सभी टीमों के प्रतिभागियों को टाइज के माध्यम से पड़ने वाले मैचों की जानकारी प्रदान की गई है। सिराज क्रिकेट कप के संयोजक विपिन ठाकुर ने बताया कि सिराज कप का आयोजन दस जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। सभी टीमों को मैचों के बारे जानकारी दे दी गई है। सिराज क्रिकेट कप में 128 टीमें अपना ऑनलाइन पंजीकरण पहले ही करवा चुकी हैं। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण खोलने के महज तीन घंटों के अंदर ही सिराज कप के लिए 128 टीमों ने अपना पंजीकरण पूरा कर दिया था, जो सिराज कप आयोजकों की लिमिट का आंकड़ा था। लिमिट आंकड़े के अलावा 50 टीमें पेंडिंग रह गई है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में भाग लेना था। टीमों की लिमिट पूरी होने के कारण अब इन टीमों का पंजीकरण तभी हो सकेगा, यदि उक्त पंजीकृत टीमों में से कोई टूर्नामेंट में भाग न लेना चाहता हो।

विजेता टीम को तीन लाख और सिराज कप मिलेगा

सिराज कप के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि विजेता टीम को तीन लाख, सिराज कप और उप विजेता टीम को डेढ़ लाख की राशि दी जाएगी। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो अन्य टीमों को 15-15 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरिज, मैन ऑफ दा मैच, बेस्ट कीपर, बेस्ट बेटसमैन, बेस्ट कीपर को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। आनी के मेला मैदान में 1993 से सिराज कप का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। उन्होंने तमाम टीमों से शांतिपूर्वक, व्यवस्थित तरीके से क्रिकेट खेलने के अलावा स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब ने सहयोग बनाए रखने की अपील की है। स्पोर्ट्स क्लब ने सभी टीमों से आह्वान किया है कि तय समय से पहले अपने किटें पहनकर पहुंच जाएं। बैठक में केहर सिंह, रामकृष्ण ठाकुर, प्रेमपॉल, विक्की, देवेन्द्र, अनिल रोनू, संयोजक विपिन ठाकुर, कांशीराम सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed