फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrimad Bhagwat Katha from 26th at Kuiri Mahadev Temple Jharonu

Rampur Bushahar News: कुईरी महादेव मंदिर झरौणु में श्रीमद् भागवत कथा 26 से

Sun, 26 Apr 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
तीन गढ़ और सात हरियानों की बैठक में तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन

23 मई को लाव-लश्कर के साथ मंदिर से प्रस्थान करेंगे देवता


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। कुईरी महादेव मंदिर झरौणु में 26 मई से जल यात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण का शुभारंभ होगा। मंदिर कमेटी ने इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
हाल ही में आनी क्षेत्र के झरौणु स्थित व्यास ऋषि कुईरी महादेव मंदिर में देवता व्यास ऋषि के सानिध्य में तीन गढ़ और सात हरियानों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कारदार इंद्र सिंह ठाकुर और मंगत राम ठाकुर ने की। इस दौरान श्रीमद् भागवत महायज्ञ के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र के दरोगे, घेलिए, मुजारे, गुर, पुजारी, पुरोहित और बजंतरी सहित करीब 150 हरियानों ने भाग लिया। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। महायज्ञ के सफल संचालन के लिए प्रबंधन कमेटी का भी गठन किया गया। तय किया गया कि सभी गांवों से सहयोग लेकर प्रत्येक जिम्मेदारी को सुव्यवस्थित ढंग से निभाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के सचिव ठाकुर दास वर्मा ने बताया कि देवता अपने निवास स्थान कुईर से 23 मई को कारकूनों और लाव-लश्कर के साथ झरौणु के लिए प्रस्थान करेंगे। 24 मई को मंदिर में विश्राम करेंगे, जबकि 25 मई को ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे। 26 मई को जल यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed