{"_id":"630a53fb9144c003ab16ae55","slug":"shrikoti-durga-mandir-to-be-renovated-by-45-lakhs-rampur-hp-news-sml419734027","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्राईकोटी दुर्गा मंदिर की 45 लाख की लागत से होगा ब्यूटीफि केशन का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्राईकोटी दुर्गा मंदिर की 45 लाख की लागत से होगा ब्यूटीफि केशन का कार्य
विज्ञापन
श्राईकोटी माता मंदिर
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भीमाकाली मंदिर न्यास के तहत आने वाले श्राईकोटी दुर्गा माता मंदिर का 45 लाख से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। संतान प्राप्ति और सुख समृद्धि के लिए रामपुर, रोहडू, जुब्बल कोटखाई सहित दूर-दूर तक के लोगों की माता में गहरी आस्था है। करीब दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्राईकोटी दुर्गा के मंदिर में प्राकृतिक सौंदर्य की कोई कमी नहीं है।
मंदिर के सौंदर्य को और बेहतर बनाने के लिए न्यास ने 45 लाख की लागत से मंदिर परिसर में कार्य करवाने का फैसला लिया। इसके बाद मंदिर परिसर की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे। श्राईकोटी दुर्गा मंदिर में चैत्र और शरद नवरात्रों में क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी में पहुंचकर हजारों लोग माता का आशीर्वाद लेते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां पर आसमानी बिजली के बचाने के लिए पूरे मंदिर परिसर में 17 लाख से अर्थिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
भीमा काली मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया सौंदर्यीकरण के कार्यों में मंदिर परिसर में पार्क का निर्माण होगा। पार्क में पौधे लगाए जाएंगे और बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था मंदिर परिसर में सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया पर्यटन विभाग से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 45 लाख की राशि स्वीकृत की है। मंदिर में आसमानी बिजली गिरने के खतरे से बचने के लिए 17 लाख की लागत से मंदिर में अर्थिंग का कार्य पूर्ण करवाया लिया गया है।