{"_id":"6693ba23a3159d8770028653","slug":"shrikhand-mahadev-yatra-starts-the-first-batch-of-devotees-left-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118746-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना
विज्ञापन
हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा सिंहगाड
बिना मेडिकल चेकअप के यात्रा पर न जाएं श्रद्धालु : तोरुल एस रवीश
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक तौर पर रविवार से शुरू हो गई। यह यात्रा 27 जुलाई तक चलेगी। यात्रा ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जाओं, बड़ींगचा से तीन किलोमीटर पैदल चलकर बेस कैंप सिंहगाड़ देर शाम पहुंची। इस दौरान उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी यात्री बिना पंजीकरण और मेडिकल चेकअप के यात्रा पर न जाए, इससे यात्रा में जान का जोखिम हो सकता है। उन्होंने सभी यात्रियों से इस दौरान सहयोग की भी अपील की।
उत्तर भारत की सबसे कठिनतम धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक तौर पर रविवार से शुरु किया गया है। यह यात्रा 14 से 27 जुलाई तक चलेगी। 13 जुलाई को यात्रा ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश 3 किलोमीटर पैदल चलकर बेस कैंप सिंहगाड़ देर शाम पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रीखंड सेवा समिति के पंडाल में शिव भक्तों के साथ संध्याकाल की शिव आरती में हिस्सा लिया। यहां पर सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया। सभी यात्रियों का मेडिकल चेकअप सुनिश्चित किया जा रहा है, इसका भी उन्होंने निरीक्षण किया।
सुबह 5 बजे उपायुक्त कुल्लू ने पहला जत्था यात्रा के लिए रवाना किया। इसके बाद विभिन्न जत्थों में करीब 700 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि इस बार की श्रीखंड यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा से पूर्व श्रीखंड के रास्ते बनाकर तैयार किए हैं और रास्ते में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से तैयार कर दी गई है। यात्रा में पुलिस, रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ, मेडिकल, रेवन्यू, की टीमें हर बेस कैंप पर तैनात की गई है। उन्होंने शिव भक्तों से यात्रा में मादक पदार्थों का सेवन न करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की है।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं यात्रा ट्रस्ट के संस्थापक बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार, यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, तहसीलदार निरमंड जयगोपाल शर्मा, डीएसपी चंद्र शेखर कायथ, ट्रस्ट, सदस्य गोविंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य पूर्ण ठाकुर, स्थानीय पंचायत की प्रधान सुषमा कटोच, उप प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, जुआगी के उप प्रधान रणजीत ठाकुर में मौजूद रहे।