फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   shri mad bhagwat katha in sarahan temple

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
shri mad bhagwat katha in sarahan temple
मां भीमाकाली माता मंदिर सराहन में भागवत कथा का अनुसरण करते श्रद्धालू। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। मां भीमाकाली मंदिर सराहन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन साध्वी कालिंदी भारती ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि छोटी आयु में ही श्रीकृष्ण गाय चराने की जिद करते हैं। भगवान की यह लीला हमें गो सेवा की प्रेरणा देती देती है। साध्वी भारती ने कहा कि गो की रक्षा के लिए स्वयं परमात्मा इस धरती पर आते हैं लेकिन उनकी संतान इस सेवा से आज क्यों वंचित है।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति की व्याख्या संक्षेप में करनी हो तो वह गो रूप है। गो प्रेम के कारण ही हमारे देश में गोकुल, गोवर्धन और गोपाल जैसे नाम प्रचलित हैं। गायों की संख्या के आधार पर भारतीय किसानों को नंद, उपनंद जैसे नाम दिए जाते थे। भारत की संपन्नता गाय के साथ ही जुड़ी हुई है। बड़े दुख की बात है कि देश में पूजा योग्य गाय की हालात दयनीय हो गई है। देश के विभाजन से पहले देश में केवल 300 बूचड़खाने थे परंतु आज देश में इनकी संख्या हजारों हो चुकी है। आज देश में कानूनी और गैर कानूनी तौर पर हजारों बूचड़खाने चल रहे हैं।
विज्ञापन

साध्वी ने गोमाता के महत्व को बताते हुए कहा कि हम सब पर परमात्मा की बहुत बड़ी कृपा है कि हमारे शरीर के लिए आवश्यक स्वर्ण गाय के दूध से प्राप्त हो जाता है। पंचगव्य का सेवन करके असाध्य रोगों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए हमें गो सेवा अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed