{"_id":"6a27f47d0587fc3d68036e7c","slug":"shortage-of-teachers-at-baga-sarahan-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162059-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देश के आखिरी गांव छितकुल पहुंचे युवा, माता महाकाली मंदिर में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देश के आखिरी गांव छितकुल पहुंचे युवा, माता महाकाली मंदिर में टेका माथा
विज्ञापन
विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत छितकुल पहुंचे युवा। संवाद
विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत भ्रमण पर है देशभर के युवाओं का दल
क्षेत्र की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और रीति रिवाजों के बारे में जुटाई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा किन्नौर जिले के सीमांत क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत मंगलवार को युवाओं का एक दल भारत-चीन अधिकृत तिब्बत सीमा के पास स्थित भारत के आखिरी गांव छितकुल पहुंचा। यहां पहुंचकर युवाओं ने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया। छितकुल पहुंचने पर युवा दल ने यहां के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मां महाकाली मंदिर के दर्शन किए। सभी युवाओं ने मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से हाथ जोड़कर देश की सुख-समृद्धि और अखंडता के लिए प्रार्थना की। युवाओं ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के तहत हमारा चयन होना बेहद गौरव की बात है। हम यहां भारत की असली खूबसूरती, विविधता और देश की अखंडता को करीब से देखने और महसूस करने आए हैं। हमारा यह सफर यहीं नहीं रुकेगा, इसके बाद हम आगे पहाड़ों की ऊंचाइयों पर जाकर सीमावर्ती क्षेत्रों के जीवन को और करीब से समझेंगे। इस अनूठे अवसर के लिए युवाओं के दल ने माइ भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय सहित संबंधित मंत्रियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से देश के युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी तय करने की प्रेरणा मिलती है। दौरे के दौरान युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में युवाओं ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।