{"_id":"66af792e193341d6190eef65","slug":"shiva-mahapuran-story-completed-in-devta-kyanlu-maharaj-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-119711-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देवता क्यांलू महाराज मंदिर में शिव महापुराण कथा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देवता क्यांलू महाराज मंदिर में शिव महापुराण कथा संपन्न
विज्ञापन
शिव पुराण कथा में देवता महाराज देशमोलिया विशेष रूप से रहे उपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शराचली क्षेत्र के रोहटान में क्यांलू महाराज के मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा का रविवार को समापन हो गया। 11 दिनों तक चली कथा में देवता देशमोलिया महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर में महायज्ञ का भी आयोजन किया गया। इसमें रविवार को मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण आहुति डाली गई। 11 दिनों तक मंदिर प्रांगण में आचार्य हरी महाराज ने शिव पुराण कथा का पाठ किया।
रविवार को सुबह मंदिर में महायज्ञ में पूर्ण आहुति डाली गई। साथ ही शिव पुराण कथा का पाठ आरंभ हुआ। इस दौरान भजन कीर्तन भी किया गया। भजनों पर भक्ति रस में डुबी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। शिव पुराण कथा के दौरान 11 दिनों तक मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। कथा के समापन पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मंदिर कमेटी के कारदार देवी राम भागटा ने बताया कि शिव महापुराण महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि के लिए शिव महापुराण की गई थी। इसमें मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों में अपना सहयोग दिया।