{"_id":"6a4e294f1cf55f157804982e","slug":"shimla-district-chess-championship-in-theog-from-july-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-164297-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में जिला शिमला शतरंज चैंपियनशिप 11 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में जिला शिमला शतरंज चैंपियनशिप 11 जुलाई से
विज्ञापन
विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
जिला शिमला शतरंज संघ 11 और 12 जुलाई को ठियोग में दो दिवसीय जिला शिमला शतरंज चैंपियनशिप-2026 का आयोजन करेगा। यह प्रतियोगिता ठियोग के पूजा मैरिज हॉल नंगल देवी में होगी। इसमें जिले के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों ने बताया कि चैंपियनशिप में अंडर-7, अंडर-9, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, सीनियर ओपन और वेटरन वर्ग शामिल हैं। अंडर-7 और अंडर-9 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए जाएंगे। वेटरन वर्ग में शीर्ष दो खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता फिडे नियमों के अनुसार स्विस लीग प्रणाली से आयोजित होगी। इसमें कुल पांच राउंड खेले जाएंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को 30 मिनट का समय और प्रत्येक चाल पर 30 सेकंड की वृद्धि मिलेगी। सभी प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण पत्र और जलपान की सुविधा भी मिलेगी। अंडर-7 से अंडर-19 तक के सभी वर्गों के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये है। सीनियर ओपन वर्ग के लिए यह शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। सीमित सीटों के कारण खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण करवाने की अपील की गई है। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी और पंजीकरण के लिए इच्छुक खिलाड़ी 70185-44505, 80917-28907 और 70189-44513 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन समिति को उम्मीद है कि यह चैंपियनशिप जिले में शतरंज को बढ़ावा देगी। इससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा।