{"_id":"61af9965eb9db402895cad39","slug":"shimla-bagha-bus-not-run-from-nine-month-rampur-hp-news-sml392697782","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने से नहीं चल रही शिमला-बाघी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ महीने से नहीं चल रही शिमला-बाघी बस
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। उबादेश क्षेत्र में चलने वाली शिमला-बाघी बस सेवा बीते दो माह से बंद पड़ी है। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में लोग कई बार परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से गुहार लगा चुके हैं। मगर अभी तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
शिमला-बाघी बस से हिमरी, रावलाक्यार, रामनगर, नगान, कलबोग, क्यारवी, चोगन कुल्टी, रत्नाडी और बाघी पंचायत की जनता लाभान्वित होती है। यही लोकल रूट पर बाघी से कोटखाई भी जाती थी। इससे सबसे अधिक स्कूली बच्चे और सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होते थे।
स्थानीय ग्रामीण अशोक जस्टा, विशाल भीकटा, रितेश चौहान, रोहित राजटा, संजीव राजटा, सुनील चौहान, अनिल हागटा, राहुल चौहान, शिशुपाल, मोहिंद्र चौहान ने सरकार और क्षेत्रीय प्रबंधक से अनुरोध किया किया कि जल्द शिमला-बाघी बस सुचारु रूप से चलाई जाए। उन्होंने कहा कि बस सेवा ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आरएम शिमला विनोद शर्मा ने बताया कि कोरोनाकाल में कई रूट बंद हो चुके थे। साथ ही साथ कंडक्टरों की कमी के कारण रूट बाधित हुए थे। अगले सप्ताह इस रूट पर बस चलनी शुरू हो जाएगी।