फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   shewata win bronze medal in national boxing

किन्नौर की श्वेता ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

Sat, 11 Jun 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
shewata win bronze medal in national boxing
नेशनल स्तर पर कांस्य पदक विजेता श्वेता नेगी और बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी उपायुक्त से मिलत? - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के उरनी की श्वेता नेगी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। 20 से 26 मई तक कर्नाटक में आयोजित छात्र-छात्राओं की राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

इसमें श्वेता नेगी ने 54 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और किन्नौर का नाम चमकाया है। अपने गृह जिला किन्नौर पहुंची श्वेता जिला सेवा एवं खेल अधिकारी विक्रम बिष्ट, कोच अशोक नेगी, डीपी जसमोहन और जेएसडब्ल्यू के जूनियर कार्यकारी अधिकारी सुनील नेगी उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक से मिलीं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 22 जून को राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं क्राफ्ट मेले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर श्वेता नेगी को सम्मानित करेंगे। उन्होंने श्वेता की उपलब्धि पर पुरस्कार के तौर पर 30 हजार रुपये की राशि देने की बात भी कही। बॉक्सिंग कोच अशोक नेगी ने कहा कि वर्ष 2019-20 में राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता में श्वेता ने गोल्ड मेडल जीता है। हाल ही में श्वेता ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य मेडल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सर श्वेता ने कहा कि वर्ष 2019 में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया थी और राज्य स्तर पर मेडल जीता है। वर्ष 2020 में कोविड के कारण प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी। श्वेता ने कहा कि जेएसडब्ल्यू के इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में भी चयन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed