फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shankar XI Thangi's team won the cricket competition trophy

Rampur Bushahar News: शंकर इलेवन ठंगी की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी

Fri, 19 Apr 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shankar XI Thangi's team won the cricket competition trophy
सांस्कृतिक युवक मंडल ठंगी द्वारा आयोजित छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम मुख्याति​​थ
टीएसी सदस्य डाॅ. सूर्य बोरस ने विजेताओं को इनाम देकर किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूह(किन्नौर)। सांस्कृतिक युवक मंडल ठंगी के सौजन्य से आयोजित छह दिवसीय सेवन ब्रदर्स मेमोरियल कप-2024 क्रिकेट प्रतियोगिता में शंकर इलेवन की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रारंग की टीम ने 10 ओवर में 93 रन बनाए, जबकि शंकर इलेवन ने 94 रन बनाकर नौवें ओवर की तीसरी गेंद में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस मैच में शंकर इलेवन के टीम के दो भाइयों शक्ति चारस और कमल चारस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य डाॅ. सूर्या बोरस मौजूद रहे। डाॅ. बोरस ने युवक मंडल को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन युवक मंडल के दिवंगत सात सदस्यों की याद में किया गया। बोरस ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के आशीर्वाद से क्लब को एक लाख और मैदान निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की सहायता मिल चुकी है, जिसके लिए राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त किया। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के आशीर्वाद से ठंगी गांव के लिए संपर्क सड़क कंडे के लिए सड़क का निर्माण, सिंचाई नहरों का निर्माण किए जा रहे हैं। जल्द ही ठंगी गांव के लिए बस सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस प्रतियोगिता में शंकर इलेवन ठंगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम को एक लाख और रनर अप रारंग क्रेजी बॉयज की टीम को पच्चास हजार, जबकि तीसरे स्थान पर रही पांगी की टीम को पच्चीस हजार रुपए नकद इनाम सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। । इस अवसर पर सांस्कृतिक युवक मंडल ठंगी के अध्यक्ष विजय दीप, पंचायत प्रधान ठंगी रूपा खोजान, उपप्रधान अदित कुमार,महिलामंडल प्रधान बुद्धा देवी, पूह ब्लॉक उपाध्यक्ष बंसी लाल नेगीं ,उपाध्यक्ष पंचायत समिति अनिता देवी ,देवता रपुक शंकर के कारदार सहित पंचायत वार्ड सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed