फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   shah win vollyball turnament in rampur

शाह ने झाकड़ी को हराकर जीता वॉलीबाल का खिताब

Mon, 18 Apr 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
shah win vollyball turnament in rampur
बटाली में वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। शिवालिक युवक मंडल बटाली की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता पर शाह की टीम ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष शिमला चंद्रप्रभा नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। शिवालिक युवक मंडल अध्यक्ष कुशालपाल शर्मा ने बताया कि वॉलीबाल स्पर्धा में क्षेत्र की 18 टीमों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबला युवक मंडल शाह और युवक मंडल झाकड़ी के बीच खेला गया। इसमें शाह ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम की। जिला परिषद अध्यक्ष ने शिवालिक युवक मंडल को जिला परिषद की ओर से मदद, युवक मंडल और स्थानीय पंचायतों के लिए बजट मुहैया करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर पद्मा कुमारी, विनोद चौहान, ओम प्रकाश नेगी, देवी सिंह ठाकुर, बृजेश, संगीता, अमिता, नीलमा, सागर ठाकुर, अशोक, शिव शंकर, संजीव और तिलकराज शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed