फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven day long Shrimad Bhagwat Katha started in Shehul

Rampur Bushahar News: शेहुल में शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

Wed, 07 May 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seven day long Shrimad Bhagwat Katha started in Shehul
शेहुल में शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान जलयात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेती महिलाए
कथा श्रवण मात्र से ही जीवों का कल्याण संभव : शर्मा
विज्ञापन

शेहुल में पारंपरिक परिधानों के साथ निकाली जलयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड के शेहुल गांव में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जलयात्रा के साथ हुआ। जलयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर प्रभु नाम का संकीर्तन करती हुईं झांकियों के साथ निकलीं। कथावाचक करसोग के प्रसिद्ध आचार्य डॉ. मनमोहन शर्मा ने कथा का वाचन करते हुए श्रीमद्भागवत की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कथा पितरों के उद्धार का मार्ग है, इसके श्रवण मात्र से जीवों का कल्याण संभव है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस सात दिवसीय ज्ञान गंगा में भाग लेकर जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझें। कार्यक्रम के आयोजक सतपाल शर्मा ने जानकारी दी कि प्रतिदिन कथा, हवन और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन शाम 4 बजे भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिसमें समस्त क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है।इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के केसर देव, किशोरी लाल, झाबे राम, ताराचंद, प्यारेलाल, लोभु राम, ललित शर्मा, शांता कुमार, प्रमोद, उमेश शर्मा, खेमराज शर्मा और जीआर भारद्वाज सहित अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed