फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sevage getting mixed in Giri Khadd

गिरी खड्ड में मिल रही सीवरेज की गंदगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उठाया मामला

Thu, 30 Jun 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
अजय ठाकुर
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। प्रदेश की राजधानी शिमला के हजारों लोगों को पेयजल आपूर्ति करने वाली गिरि खड्ड में सीवेज मिल रही है। ठियोग के छैला बाजार में प्रशासन की आंखों के सामने यह सबकुछ हो रहा है। इसके बावजूद हजारों लोगों की जिंदगी से चल रहे इस खिलवाड़ को रोकने के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
जलशक्ति विभाग के अधिकारी भी सिर्फ नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हाल ही छैला बाजार की ज्यादातर दुकानों, घरों और ढाबों से निकलने वाली सीवेज के लिए गिरि के किनारे की एक गड्ढा बनाया गया है। इसी गड्ढे में मोटर लगाकर रात के समय सारी सीवेज को खड्ड में बहा दिया जाता है। स्थानीय निवासी कांता देवी ने हाल ही में एक बार फिर इस मुद्दे को उठाया है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर कभी भी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

सैंज से राजधानी और ठियोग के लिए उठाया जाता है पानी
राजधानी शिमला और ठियोग के लिए इसी छैला से करीब छह किलोमीटर दूर सैंज माहीपुल से पीने का पानी उठाया जा रहा है। ऐसे में सीवेज मिलने से लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कभी भी लोग जलजनित रोगों की गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। शिमला शहर के लिए गिरि नदी से करीब 20 (एमएलडी) पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरि में बकरों के खून का मामला भी आया था सामने
करीब आठ साल पहले भी इसी गिरि खड्ड में बकरों के खून मिलने की खबर को भी अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद भी कारोबारियों के चालान काटे गए लेकिन समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए। अब एक बार फिर यह मामला प्रकाश आया है, जिससे साफ है कि जनता की जिंदगी से खिलवाड़ बदस्तूर जारी है और प्रशासन और सरकार मूकदर्शक बने हुए हैं। छैला में रहने वाले सभी लोग खड्ड में गंदगी ठिकाने लगा रहे हैं। बरसात का मौसम आने पर बीमारियों के पनपने का खतरा अधिक बढ़ गया है। ऐसे में सरकार और विभाग को इस संबंध में उचित कदम उठाने की जरूरत है।
नहीं फैलाई जा रही गंदगी
छैला बाजार निवासी अरविंद सूद ने बताया कि उनकी ओर से गिरि खड्ड में कोई गंदगी नहीं डाली गई है। उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ जमीन पर सीवेज के लिए टैंक बनाया है।

छैला में खड्ड में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यहां मोटर भी लगी पाई गई। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलावाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
पद्म प्रकाश क्लांटू एसडीओ, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed