{"_id":"6145f21d8ebc3e3dce568e8e","slug":"seva-week-celebredted-in-kothi-village-kinnuar-rampur-hp-news-sml3842914194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी में मनाया सेवा सप्ताह, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठी में मनाया सेवा सप्ताह, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
विज्ञापन
किन्नौर जिले के कोठी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग 23 सितंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इसके तहत शनिवार को कोठी गांव में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गांव के वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्यों लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभवों को साझा किया, वहीं गीत-संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका रहती है और वे हमारी धरोहर हैं। हमें उन्हें मान-सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग अपने बच्चों और समाज से मात्र अपनत्व की भावना चाहते हैं और ऐसे में हमारा यह दायित्व बनता है कि हम उनके अनुभवों से सीख लें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार भी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान पूर्वक जीवनयापन करने के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। जिला कल्याण अधिकारी आलोक ठाकुर ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने युवा पीढ़ी से भी आग्रह किया कि वे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करें, क्योंकि वरिष्ठ नागरिक किसी भी राष्ट्र की धरोहर होते हैं। इस मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान ओम प्रकाश, पंचायत सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।