{"_id":"69c13eb0efb69b075c0ad898","slug":"senior-citizens-and-youth-honored-in-aani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156625-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
आनी में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट। स्रोत :
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने किया कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम में 90 वरिष्ठ नागरिकों की हुई स्वास्थ्य जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला प्रशासन कुल्लू ने आनी में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं को सम्मानित भी किया। तहसील कल्याण अधिकारी मंजूला शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शिविर में आनी खंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य भी जांचा गया। शिविर में 90 से अधिक बुजुर्गों का निशुल्क शुगर, बीपी सहित अन्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग से आए डॉ. दीपक शर्मा ने युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की। डीएसपी राजीव मेहता ने कहा कि आज के नए जमाने में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अवश्य करें। मोबाइल आज बहुत ही जरूरी है, परंतु गलत चीजों के लिए इस्तेमाल न करें। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर ने कहा कि स्कूलों और कॉलेज आदि संस्थानों में नशा खुलेआम बिक रहा है। इसे रोकना होगा और इसी से युवा पीढ़ी को बचाया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. नवल ठाकुर, गुलाब चंद मेहता, राम सिंह ठाकुर, जीनु राम वर्मा, तारा चंद शर्मा, चमन ठाकुर, महेंद्र, नरेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।