{"_id":"63766734b310506e0422bc40","slug":"security-in-strong-room-rekangpeo-rampur-hp-news-sml42811915","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में स्ट्रांग रूम में पुलिस का कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में स्ट्रांग रूम में पुलिस का कड़ा पहरा
विज्ञापन
रिकांगपिओ बचत भवन में स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मचारी
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ में स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा
सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी, आईटीबीपी और पुलिस के जवान तैनात
कांग्रेस के कार्यकर्ता दिनरात स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के विधानसभा चुनाव 2022 की मतपेटियों को रिकांगपिओ बचत भवन में तीन घेरे की सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इसकी चार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। वहीं 24 घंटे आईटीबीपी और पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी दो जनप्रतिनिधियों को 24 घंटे के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी के लिए रखा है। सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले स्ट्रांग रूम के इनर कॉर्डन में आईटीबीपी के आठ जवान तैनात हैं। इसके बाद मिडल कॉर्डन फर्स्ट वाहिनी जुन्गा हिमाचल प्रदेश पुलिस बल के प्रभारी के साथ एक मुख्य आरक्षी और आठ आरक्षी तैनात हैं। तीसरे घेरे में जिले की किन्नौर पुलिस बल इंचार्ज अन्य कर्मचारियों के तैनात हैं। इसके अलावा अग्निशमन की एक गाड़ी, एक फायरमैन और चालक भी यहां 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार ही राजनीतिक पार्टी को स्ट्रांग रूम के सील्ड दरवाजे पर नजर रखने के साथ टीवी स्क्रीन को देखने के लिए इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम में बिजली की पावर सप्लाई को बराबर रखने के लिए दो जनरेटर भी रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी अपने प्रतिनिधि की सूची बनाकर जिला प्रशासन को देते हैं। इसके बाद जिला प्रशासन आईकार्ड जारी करता है, जिससे किसी प्रकार से सुरक्षा में अनदेखी न हो। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला उपायुक्त दिन में दो बार स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हैं, जिससे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा लैप्स न हो सके। 24 घंटे इस स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।
24 घंटे निगरानी कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता
स्ट्रांग रूम की निगरानी करने वाले कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि विनेश कुमार नेगी कामरू और अजयवीर नेगी कल्पा ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से शाम के 8:00 बजे तक दो व्यक्ति और फिर शाम 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक दो व्यक्तियों को स्ट्रांग रूम की निगरानी की ड्यूटी लगाई गई है। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट डॉ. सूर्या बोरस ने कहा की 13 नवंबर से दिन-रात स्ट्रांग रूम की निगरानी करने के लिए पार्टी के दो-दो कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव आयोग के प्रावधान के तहत स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।