फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM instructed the department officials to make arrangements to deal with snowfall

Rampur Bushahar News: बर्फबारी को लेकर दुर्गम क्षेत्रों में उपलब्ध होगा दो माह का राशन, बनेंगे कंट्रोल रूम

Mon, 24 Nov 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
SDM instructed the department officials to make arrangements to deal with snowfall
रामपुर में बर्फबारी से निपटने को लेकर विभागाधिकारियों के साथ चर्चा करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सि
एसडीएम ने विभाग के अधिकारियों को दिए बर्फबारी से निपटने के इंतजाम करने के निर्देश
विज्ञापन

यातायात, बिजली, पेयजल, दवाइयां और राशन का भंडारण करने को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बर्फबारी को लेकर उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्रों में दो महीने का राशन उपलब्ध करवाया जाएगा और कंट्रोल रूम बनेंगे। शीतकालीन मौसम में बर्फबारी और अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए मिनी सचिवालय रामपुर में सोमवार को बैठक हुई। बैठक में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ बर्फबारी के दौरान आने वाली समस्याओं और उससे निपटने के बारे में चर्चा की। साथ ही बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने, पेयजल व विद्युत आपूर्ति बाधित होने, स्वास्थ्य व परिवहन सेवाओं पर प्रभाव और राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई।

एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि उपमंडल के 15/20 और 12/20 क्षेत्रों में अत्याधिक बर्फबारी होने के कारण बिजली, पेयजल, दवाइयां, राशन, रसोई गैस सिलिंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दिसंबर और जनवरी का राशन अग्रिम रूप से उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मुख्य और संपर्क सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनों और मजदूरों की तैनाती की जाए। बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु बनी रहे, इसके लिए आवश्यक सामग्री और तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, परिवहन, गृह रक्षा विभाग, राष्ट्रीय आपदा रिजर्व बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन एवं राहत सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने और आपातकालीन परिस्थितियों में विभागीय समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया। वन विभाग को निर्देश दिए गए कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले भेड़-बकरी पालकों को समय रहते सुरक्षित और निम्न क्षेत्रों में पहुंचने के लिए जागरूक किया जाए ताकि बर्फबारी के दौरान फंसने की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा और सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां से आमजन आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर रामपुर के नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, सराहन के नायब तहसीलदार प्रेम सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत कुक्कु शर्मा, कृषि विषय विशेषज्ञ करण एस गुलेरिया, सहायक अभियंता जगत सिंह नेगी, बागवानी विकास अधिकारी जोगिंदर सिंह, परिवहन, गृह रक्षा, अग्निशमन, एनडीआरएफ और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

रामपुर में बर्फबारी से निपटने को लेकर विभागाधिकारियों के साथ चर्चा करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सि

रामपुर में बर्फबारी से निपटने को लेकर विभागाधिकारियों के साथ चर्चा करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article