फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM Harsh Amarendra Singh gave instructions in the meeting of the Sub-Divisional Public Grievance Redressal Committee

Rampur Bushahar News: जन समस्याओं का प्रमुखता से हो समाधान, एक माह में कार्रवाई की रिपोर्ट करें पेश

Thu, 26 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
SDM Harsh Amarendra Singh gave instructions in the meeting of the Sub-Divisional Public Grievance Redressal Committee
रामपुर में उपमंडलीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम हर्ष अमरे
. एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने उपमंडलीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

. यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य शिकायतों के समाधान को लेकर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान होना चाहिए, ताकि उन्हें समय रहते राहत मिल सके। रामपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग एक माह के भीतर संबंधित मुद्दों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करें और अगली बैठक में सभी लाइन विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल हों। बैठक में क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विभागों के जनहित एवं विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में दत्तनगर क्षेत्र की पेयजल योजना के पुनर्निर्माण, सराहन को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने और राजकीय महाविद्यालय रामपुर की लाइब्रेरी में पुस्तकों की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा ज्यूरी-सराहन सड़क की मरम्मत, नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-6 में मार्ग के सुधार और स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर चर्चा की गई। एनएच-पांच पर स्कूलों के पास ओवरहेड ब्रिज निर्माण, नोगली में वर्षा शालिका और शौचालय के निर्माण, नालियों के निर्माण और महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के सुचारु संचालन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ट्रॉमा सेंटर में ओटी सुविधा शुरू करने और ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत लेलन में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने, ग्रामीण सड़कों के रख-रखाव, बस अड्डा और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बस रूट संचालन में सुधार, टैक्सी स्टैंड को पुराने बस अड्डे में स्थानांतरित कर यात्रियों के लिए रेन शेल्टर निर्माण और खेल मैदान को बच्चों के उपयोग के लिए विकसित करने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कुंगल बाल्टी क्षेत्र में सड़क के किनारे खतरनाक पेड़ों को हटाने को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर डीएसपी नरेश शर्मा, तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा, नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी, विषयवाद विशेषज्ञ बागवानी डॉ. संजय चौहान, खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. रोशन कौंडल, बीएमओ डॉ. गगन शर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
बैठक में बरसात के दौरान जल निकासी के लिए नालियां बनाने, स्कूल मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्राकृतिक आपदा प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरण में तेजी लाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, गो सदनों की व्यवस्था, बेसहारा पशुओं के संरक्षण, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, एलएडीएफ निधि के पारदर्शी उपयोग और संवेदनशील सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने जैसे विषय भी शामिल रहे। साथ ही करीब 15 वर्षों से लंबित सड़कों को शीघ्र पक्का करने और सड़क मोड़ों के पास नालियां लगाने को लेकर भी चर्चा की गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उक्त मामलों को लेकर आगामी कार्रवाई करने और इसकी रिपोर्ट एक माह में सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed