फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   school function

एनएसएस स्वंयसेवियों ने शिक्षा के महत्व पर डाला प्रकाश

Mon, 23 Sep 2019 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंढोल की एनएसएस इकाई की ओर से 50वां स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में मंढोल चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. अक्षय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं स्कूल के प्रवक्ता जयदेव चौहान गेस्ट ऑफ आनर के रुप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम शुभारंभ किया। उसके बाद एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जमा एक और जमा दो कक्षा के छात्रों ने ‘पानी बचाओ, वनों के महत्व व शिक्षा के महत्व’ और लघु नाटिकाओं का मंचन किया। जमा एक कक्षा के छात्र अक्षित ने एनएसएस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। जमा दो कक्षा की छात्राओं ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर नाटिका की प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवियां ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रछपाल ब्राक्टा, एनएसएस प्रभारी कुलदीप जस्टा, एनएसएस महिला कार्यक्रम अधिकारी रजनी माजटा सहित स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed