फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   School children gave presentations on the second day of the Aani fair

Rampur Bushahar News: आनी मेले के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

Sat, 09 May 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले का दूसरा दिन स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों के नाम रहा। देव आगमन और नृत्य के साथ दिन के मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथियों के रूप में प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर, प्रधानाचार्य मनमोहन शर्मा और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार विजेता कुंदन शर्मा उपस्थित रहे। मेला कमेटी ने टोपी मफलर, बैज एवं स्मृति चिन्ह लगाकर उनका स्वागत किया। आनी कस्बे की स्थानीय स्कूल पीएमश्री, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, हिमालयन मॉडल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, एलपीएस के अतिरिक्त राजकीय माध्यमिक विद्यालय करेड़ के विद्यार्थियों ने सुंदर नाटियों से समां बांधा। इसके अतिरिक्त मिशन स्कूल आनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आनी ने खूबसूरत डांस और स्थानीय लोककारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। दिनभर लोगों की काफी संख्या रही। इस मौके बीडीओ आनी विवेक टेसू, बीपीओ विनोद कटोच, पंचायत निरीक्षक जोगिंद्र शर्मा, सचिव बिशु भारती, प्रेम ठाकुर, ईश्वर कटोच सहित विभिन्न गणमान्य एवं मेला कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article