फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   school annual function

Rampur Bushahar News: कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक उत्सव में मेधावी सम्मानित

Sat, 31 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
नाथपा झाकड़ी परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक राजीव कपूर ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी में शनिवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हिमाचल की समृद्ध विरासत को दर्शाया। साथ ही शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नाथपा झाकड़ी परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक राजीव कपूर मुख्य अतिथि और गोविंद बल्लभ पंत स्मारक राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यार्थियों ने किन्नौरी नाटी, गद्दियाली नृत्य, भांगड़ा, फैशन शो और स्किट प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर महेंद्र शर्मा की गायन प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। कॉलेज के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. अमितेश शर्मा और मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक डॉ. निशांत मेहरा तथा समन्वयक महेंद्र शर्मा और डॉ. पूजा रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अनुज, एसजेवीएन कोटला के कनिष्ठ अभियंता राजेश, जेपीएस के प्रबंध निदेशक कृष्णा नेगी और सहकारी बैंक के प्रबंधक सतीश रस्तोगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed