{"_id":"5dcc06ca8ebc3e5aff512587","slug":"school-activity-rampur-hp-news-sml3139894170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित और आकृति चुने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित और आकृति चुने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को संपन्न हो गया है। शिविर के समापन समारोह में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित विजेता डॉ. गोपाल दत्त शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्वयंसेवियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित एनएसएस स्वयंसेवी नीरज शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे।
शिविर में नारा लेखन और कला स्पर्धा का आयोजन किया गया। कला स्पर्धा में भवानी ने प्रथम, हिमांशु ने दूसरा तथा ओजस- मृदुल ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन स्पर्धा में मनीषा ने प्रथम, शालू ने दूसरा और निखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बेस्ट एनएसएस स्वयंसेवी छात्रों में अमित तथा छात्राओं में आकृति को चुना गया। स्कूल के एनएसएस प्रभारी विजय शर्मा, महिला कार्यक्रम अधिकारी कुसुम नारटा ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चला। जलस्रोतों और पैदल रास्तों की साफ सफाई की गई। पॉलिथीन हटाओ अभियान के तहत पॉलिथीन एकत्रित कर उसे नष्ट किया गया। वहीं रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नवींद्र केस्टा सहित स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित थे।