{"_id":"5dab373c8ebc3e01463f51ab","slug":"school-activity-rampur-hp-news-sml3114341173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मोहन केस्टा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। समारोह में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद छात्रों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। स्कूल प्रधानाचार्य दिनेश रनटा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। इस मौके पर पहाड़ी डांस, गिद्दा डांस, डांडिया गरबा सहित विभिन्न विषयों पर नाटिकाओं का मंचन कर उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया। जिसमें ईशिता सिंगटा, ऋषि, स्पर्ष, मोहित, निकश पांटा, महक, रौनक, गुंजन, अक्षय, महक खिमटा, अभय, किरण, निखिल, प्रशांत, अन्नय, कृतिका, ईशिता बिज्टा, कशिश, तमन्ना, अरनवी, अभिजीत, मुकुल, रुद्रा, अदित्या, कृष, सेजल और ओजस को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन वीरेंद्र चौहान, प्रीतम शर्मा, जितेंद्र चंदेल, कुलदीप झगटा, बीडी शर्मा और दौलत राम नैंटा भी उपस्थित रहे।