{"_id":"5d7a71218ebc3e01622a18db","slug":"school-activity-rampur-hp-news-sml3072397187","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 अक्तबर तक किन्नौर में स्वच्छता जन जागरण अभियान कार्यक्रम का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 अक्तबर तक किन्नौर में स्वच्छता जन जागरण अभियान कार्यक्रम का होगा आयोजन
विज्ञापन
पेंटिंग, नारा लेखन, भाषण से
बताएंगे स्वच्छता का महत्व
‘स्वच्छता ही सेवा है’ जनजागरण अभियान का आगाज
आंगनबाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में दी जाएगी दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में इन दिनों ‘स्वच्छता ही सेवा है’ के तहत जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले के गांव में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के बारे में महिला मंडल, युवक मंडल और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को जागरूक किया जाएगा।
वीरवार को उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि इस दौरान 17 से 23 सितंबर 2019 तक स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग, नारा लेखन, भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिता के अलावा रैलियों और बैठकों का आयोजन किया जाएगा। 24 से 28 सितंबर के बीच आंगनबाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 02 अक्तूबर स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर गांव और शहरी क्षेत्रों से कचरा इकट्ठा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और इकट्ठा किए गए प्लास्टिक कचरे को एकत्रीकरण क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा। 03 अक्तूबर से 27 अक्तूबर के बीच सभी एकत्रित प्लास्टिक कचरे का सुरक्षित निपटारा सुनिश्चित बनाया जाएगा।