Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SCA executive committee administered oath of secrecy at Nerwa College

Rampur Bushahar News: नेरवा काॅलेज में एससीए की कार्यकारिणी को दिलाई पद गापनीयता की शपथ

Tue, 28 Oct 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
SCA executive committee administered oath of secrecy at Nerwa College
नेरवा काॅलेज में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एससीए पदा​धिकारी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में मंगलवार को केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीएससी तृतीय वर्ष के राजेश को अध्यक्ष पद के लिए शपथ दिलाई गई। एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की सरोजना को उपाध्यक्ष के पद पर शपथ दिलाई। इनके अलावा बीए द्वितीय वर्ष की महक को सचिव, बीए प्रथम वर्ष की अमरीना को सहसचिव, तन्वी कुमारी, चिराग, शिवानी, अमित, अंजलि, आर्यवंश, अंकश कुमार, ज्योतिका रंता और निशांत को कक्षा प्रतिनिधि के पद की शपथ दिलवाई गई। प्रमोला, प्रिया, मनोज कुमार, कशिश और डिंपल को विभागीय प्रतिनिधि के पद की शपथ दिलाई गई। इनके अलावा प्रमोद, परीक्षा, तनुजा, पारस, मेहक हरसैक, मलिका शर्मा, पारुल, अनीता, पंकज और अवंतिका शर्मा को नामित सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य बलबीर सागर, प्रोफेसर अमन दीप शर्मा, प्रोफेसर वरुण सूद, अधीक्षक मदन गोपाल चौहान सहित समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article