{"_id":"5f7366b58ebc3e9bd646ddbe","slug":"sbi-rampur-hp-news-sml34671174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद लोगों के लिए खुली नेरवा एसबीआई शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद लोगों के लिए खुली नेरवा एसबीआई शाखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा(रोहडू)। कोरोना मामले आने के बाद नेरवा स्थित एसबीआई शाखा को सील कर दिया था। वहीं पांच दिन बाद मंगलवार को बैंक शाखा को खोल दिया गया है। बैंक खुलने के बाद कामकाज सामान्य तौर पर शुरू हुआ है।
पांच दिन बाद बैंक प्रबंधन ने मंगलवार को इस शाखा के ताले खाताधारकों के लिए खोल दिए हैं। नेरवा की एसबीआई शाखा के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शाखा को सील किया था जिससे हजारों खाताधारकों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। गौर हो कि पिछले सप्ताह बैंक मैनेजर व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आए थे। अगले ही दिन बैंक के तीन और कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद बैंक मैनेजमेंट ने नेरवा ब्रांच को सील कर दिया था। इस बैंक के एटीएम को भी बंद कर दिया गया था। किसान-बागवान मंडियों से ऑनलाइन पेमेंट शाखा में आने के बाद अपना पैसा नहीं निकाल पा रहे थे। दुकानदारों के लेनदेन भी बीते पांच दिनों से लटके पड़े हुए थे। व्यापार मंडल नेरवा ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए बैंक प्रबंधन से मांग की थी कि शाखा में जल्दी लेनदेन शुरू किया जाए । अब नेरवा के व्यापारियों और अन्य खाताधारकों ने राहत की सांस ली है।