फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Satyanarayan Kapuriya Mandir Trust celebrated its foundation day

Rampur Bushahar News: सत्यनारायण कपूरिया मंदिर न्यास ने मनाया स्थापना दिवस

Thu, 15 Oct 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Satyanarayan Kapuriya Mandir Trust celebrated its foundation day
रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में स्थापना दिवस पर भजन कीर्तन करते शहर के लोग। संवाद
. श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण की सुनी कथा, प्रसाद भी चखा
विज्ञापन

. सामाजिक और धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर न्यास रामपुर ने ट्रस्ट का 28वां स्थापना दिवस धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश की ओर से संचालित न्यास ने भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया, जिसमें शहर सहित आसपास के लोगों ने भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। न्यास के महासचिव विनय शर्मा ने कहा कि पूजन एवं कथा के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर न्यास की ओर से पिछले वर्षों में किए गए धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों की जानकारी साझा की गई। साथ ही भविष्य में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की योजनाओं और उन्हें सामूहिक सहयोग से पूरा करने को लेकर भी चर्चा की गई। न्यास पदाधिकारियों ने अब तक मिले सहयोग के लिए नगरवासियों का आभार जताया और भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन और जिला कार्यवाह रवि कांत भी कार्यक्रम में शामिल हुए। रवि कांत ने अपने संबोधन में पंच परिवर्तन अभियान का उल्लेख करते हुए कुटुंब प्रबोधन विषय पर विचार रखे। न्यास पदाधिकारियों ने भविष्य में भी शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा जताई और भगवान सत्यनारायण की कृपा सभी पर बनी रहने की कामना की।


कार्यक्रम में न्यास के कोषाध्यक्ष मदन भारती, सह सचिव मनोज अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष तपस्या शर्मा, गुलाब नेगी, मोहन मेहता, सचिन शर्मा, हितेश शर्मा, मोहन गौतम, दुर्गा सिंह ठाकुर, पीयूष मेहता, विद्या नंद शर्मा, संजीव गोयल और सीमा मांटा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed