फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   satluj river

कभी भी बढ़ सकता है सतलुज नदी का जलस्तर

Wed, 10 Jun 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर और किन्नौर में गर्मियों एवं बरसात के सीजन में सतलुज नदी में पानी का स्तर काफी मात्रा में बढ़ जाता है। इस दौरान नाथपा डैम से अतिरिक्त पानी को किसी भी समय छोड़े जाने की स्थिति में सतलुज नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ सकता है। यह जानकारी नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाउड स्पीकर से युक्त वाहन को जनसामान्य को सचेत करने के लिए नाथपा से नोगली तक तैनात किया गया है। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा समय-समय पर बजाए जाने वाले सायरन को सुनें और चेतावनी संकेतों की अनुपालना करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नदी के तल के आसपास के क्षेत्र में आने-जाने से बचें एवं पैदल चलने के साथ-साथ पशुओं को चराई के लिए भी न ले कर जाएं। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed