फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sant Nirankari Mandals launched cleanliness campaign in Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर में संत निरंकारी मंडलों ने चलाया सफाई अभियान

Mon, 24 Feb 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sant Nirankari Mandals launched cleanliness campaign in Kinnaur
किन्नौर में संत निरंकारी मंडल के सदसय सागला बाजार में सफाई अभियान करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर के संत निरंकारी मंडलों की ब्रांचों के सेवादारों ने रिकांगपिओं, मूरंग, टापरी और सांगला में सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान चलाया। इस दौरान जिले के सभी संत निरंकारी ब्रांचों के सेवादारों ने प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई की। रिकांगपिओं ब्रांच के तहत आने वाले दोनालू के आसपास प्राकृतिक स्रोत के चारों और फैली गंदगी को साफ किया। निरंकारी भवन के आसपास क्षेत्र की सफाई की। संत निरंकारी सत्संग शाखा टापरी के तहत सेवादारों ने टापरी में प्राकृतिक जल स्रोतों के पास फैली गंदगी को हटाया। संत निरंकारी मिशन के जिला संयोजक डीजी नेगी ने बताया कि ब्रह्म ज्ञान के अलावा सामाजिक कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए निरंकारी मंडल सदैव तैयार रहता है। अमृत प्रोजेक्ट के तहत किन्नौर की चारों बांचों के सेवादारों ने प्रकृति स्रोत, जलाशय, पेय जल स्रोत की साफ-सफाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed