फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sanitisation

संक्रमण रोकने के लिए रामपुर शहर को किया सैनिटाइज

Sun, 14 Jun 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर को कोरोना संक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, नगर परिषद और अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मुख्य बाजार, नेशनल हाईवे पांच और नगर परिषद के विभिन्न वार्डों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

गौर हो कि कोरोना संक्रमण ने देश दुनिया में कहर बरपाया हुआ है। देश में भी संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में संक्रमितों की संख्या तीन लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रामपुर प्रशासन ने रविवार को सैनिटाइजेशन अभियान के तहत शहर भर में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। अग्निशमन वाहन से शहर भर में सुबह आठ से दस बजे तक यह अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान शहर की सभी दुकानों को बंद रखा गया जबकि सैनिटाइजेशन के बाद आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोला गया। मुख्य बाजार और नप के विभिन्न वार्डों के लोगों को इस अभियान के तहत कोरोना संक्रमण से बचने बारे जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए रामपुर बाजार और नगर परिषद क्षेत्र को ेैनिटाइज किया गया। उन्होंने उपमंडल के लोगों से संक्रमण से बचने के लिए जारी किए जा रहे दिशा निर्देशों की पालना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed