फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sangla bus stand in danger

Rampur Bushahar News: खतरे के जद में सांगला का बस अड्डा

Thu, 11 Sep 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sangla bus stand in danger
प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का बस अड्डा खतरे के जद में। संवाद
कभी भी ढह सकता है करोड़ों की लागत से बना बस स्टैंड
विज्ञापन

नौ दिन बीत जाने के बाद भी बस अड्डे को सुरक्षित करने का नहीं हुआ कार्य
जल्द पुख्ता इंतजाम नहीं किए तो ढह सकते हैं रिहायशी मकान, सांगला-छितकुल सड़क का कटेगा संपर्क
बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में करोड़ों रुपये की लागत से बनाया बस अड्डा पूरी तरह से खतरे के जद में आ गया है। यदि समय रहते सुरक्षा के लिहाज से कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए, तो कभी भी बस अड्डा ढह सकता है। वहीं, लोगों के मकानों पर भी खतरा बना हुआ है। वर्ष 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वर्तमान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह बस अड्डा जनता को समर्पित किया था। इस वर्ष लगातार बारिश के चलते दो सितंबर को बस अड्डा भूस्खलन के चपेट में आने से असुरक्षित हो गया है। भूस्खलन के नौ दिन बीत जाने के बाद भी बस अड्डे को सुरक्षित करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लोगों ने समय रहते बस अड्डे की सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने की मांग की है ताकि बस अड्डे को नुकसान न हो अन्यथा यह कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। वहीं, टोंगटोंगचे नाले में कंक्रीट की पक्की सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई, तो सांगला और छितकुल को जोड़ने वाली सड़क का संपर्क भी कट सकता है। इसके साथ-साथ कुछ लोगों के रिहायशी मकान को भी खतरा हो सकता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सांगला भूपेश नेगी, पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार नेगी, हितेश पुजारी, स्वयं प्रकाश नेगी, सांभा नेगी, महेंद्र नेगी और अरुण नेगी सहित कई अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और पथ परिवहन निगम के अधिकारियों से जल्द टाेंगटोंगचे नाले में कंक्रीट की पक्की सुरक्षा दीवार लगाकर मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग उठाई है। वहीं, इस बारे में पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया है कि जल्द बस अड्डे को सुरक्षित किया जाए।कार्यवाहक उपायुक्त किन्नौर ओम प्रकाश यादव ने कहा कि बस अड्डे की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जल्द ठोस कदम उठाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article