फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Safety measures during earthquake and flood tested through mock drill in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में मॉक ड्रिल से परखे भूकंप और बाढ़ में सुरक्षा के प्रबंध

Fri, 06 Jun 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Safety measures during earthquake and flood tested through mock drill in Rampur
रामपुर में प्राकृतिक आपदा से निपटने ककेलिए मेगा मॉक एक्सरसाईज करते हुए। संवाद
प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रशासन की अगुवाई में शुक्रवार को रामपुर में आपदाओं से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के जरिये आपदा के दौरान सुरक्षा और बचाव के प्रबंध परखे गए। रामपुर शहर में भूकंप की सूचना फैलते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। प्रशासन, विभिन्न सुरक्षा बलों और विभिन्न विभागों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आपदा से निपटने को लेकर पूर्वाभ्यास किया। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के दौरान जानमाल की सुरक्षा करने के लिए विभागों के कर्मचारियों को सक्षम बनाना था। इस मेगा मॉक एक्सरसाइज में एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, राजस्व आदि विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान सतलुज नदी में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के समय मुसीबत में फंसे लोगों को कैसे बचाया जा सकता है, इसे लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। इसके अलावा आगजनी व अन्य आपदा के दौरान भवन में फंसे लोगों को कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है, इस बारे में भी मॉक ड्रिल से जानकारी दी गई। इस मेगा मॉकड्रिल में बाढ़ में फंसे लोगों को खोजने के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया गया।
बाढ़ में फंसे लोगों को किया रेस्क्यू
पूर्वाभ्यास में भूकंप के कारण रामपुर के साथ लगते सतलुज नदी में अचानक आई बाढ़ से लोग, बच्चे, मकानों और स्कूलों में फंसे होने की सूचना मिलने पर बचाव टीम ने 24 लोगों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान पहुंचाया गया, जहां मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सात लोगो को रेफर किया। एक को मृत घोषित किया, जबकि 16 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन





विद्यार्थियों को सुरक्षा के तरीके बताए
मॉक ड्रिल के बाद विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा के दौरान बचाव के तरीके बताए। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह और डीएसपी नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को आपदा से निपटने को लेकर विस्तार से आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई। इस मौके पर कमांडेंट आईटीबीपी चंद्र शेखर, तहसीलदार परीक्षित कुमार, नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, एनडीआरएफ , विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रामपुर में प्राकृतिक आपदा से निपटने ककेलिए मेगा  मॉक एक्सरसाईज करते हुए। संवाद

रामपुर में प्राकृतिक आपदा से निपटने ककेलिए मेगा मॉक एक्सरसाईज करते हुए। संवाद

रामपुर में प्राकृतिक आपदा से निपटने ककेलिए मेगा  मॉक एक्सरसाईज करते हुए। संवाद

रामपुर में प्राकृतिक आपदा से निपटने ककेलिए मेगा मॉक एक्सरसाईज करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed