{"_id":"6238af169c7b0d7ea646f680","slug":"rupi-win-cricket-turnament-rampur-hp-news-sml403216589","type":"story","status":"publish","title_hn":"काचरंग को हराकर रूपी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काचरंग को हराकर रूपी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
विधायक जगत सिंह नेगी रूपी टीम को सम्मानित करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिले के रूपी पंचायत में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर रूपी टीम ने खिताब अपने नाम किया। कुलदेव क्रिड़ा क्लब नालिंग-2 की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रूपी पंचायत में बीते एक सप्ताह से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रूपी और काचरंग टीम के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर काचरंग टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 109 रन बनाए। इसमें टीम के लिए रिंकू ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूपी टीम ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। टीम के लिए पोलार्ड ने सर्वाधिक 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अभिषेक ने 30 और अनिल नेगी ने टीम के लिए 25 रनों का योगदान दिया। समापन अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुमित नेगी सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यातिथि जगत सिंह नेगी का जोरदार स्वागत किया।
मुख्यातिथि ने विजेता रूपी टीम को 44,444 रुपये के नकद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया, जबकि उपविजेता काचरंग टीम को 22,222 रुपये नकद और ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक क्लब को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच मिलता है। इस मौके पर रूपी पंचायत प्रधान रामेश्वर राजेल, बीडीसी सदस्य मंगला खोजान, विक्रांत नेगी, काहन चंद, यादव नेगी, हरीश नेगी, प्रवीण नेगी, संदीप नेगी और केडी नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।