फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru, traffic rules, camera surveillance, Shimla, Rohru-Mahendali-Hatkoti road

Rampur Bushahar News: अब यातायात नियम तोड़े तो मोबाइल पर आएगा चालान का मैसेज

Wed, 26 Jun 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rohru, traffic rules, camera surveillance, Shimla, Rohru-Mahendali-Hatkoti road
रोहडू में वाहनों पर नजर रखने के लिए सड़ृक के उपर लगे आधुनिक तकनीक के कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। अब यातायात नियम का उल्लंघन किया तो आपके मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन मैसेज आ जाएगा। महेंदली-रोहड़ू-हाटकोटी के बीच यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब आधुनिक तकनीक के कैमरों से नजर रहेगी और नियम तोड़ने पर ऑनलाइन चालान कट जाएगा। वाहन चालक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर चालान का मैसेज आ जाएगा। रात हो या दिन बिना पुलिस कर्मचारियों के तैनाती के नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर चौबीस घंटे कैमरे की नजर रहेगी।
लाखों रुपये की लागत से पुलिस ने बाऊटी नाला के पास मुख्य सड़क पर आधुनिक तकनीक के छह कैमरों को सड़क के ऊपर सुचारु कर दिया है। कैमरे में तेज रफ्तार, बिना सीट बैल्ट, ट्रिपल राइडिंग वाहनों पर खास नजर रहेगी। नियम तोड़ने वाला कैमरे की नजर में आने के बाद इसका संदेश ऑनलाइन पुलिस नियंत्रण कक्ष को जाएगा। पुलिस नियंत्रण कक्ष से चंद मिनट में चालान का संदेश वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज देगा।
विज्ञापन

इससे पहले लगाए सीसीटीवी कैमरे
शिमला-रोहड़ू मार्ग पर इससे पहले पुलिस ने फागू के पास इस प्रकार के कैमरे डिवाइस स्थापित किए हैं। उसके बाद रोहड़ू-हाटकोटी मुख्य मार्ग पर इनको लगाया गया है। रोहड़ू कस्बे के साथ मुख्य सड़क के किनारे कई स्थानों पर पुलिस की ओर से वाहन की गति सूचक भी वाहन चालकों को सचेत करने के लिए पहले ही लग चुके हैं। पुलिस ने रोहडू बाजार के लिए आने वाली मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। गौर हो कि रोहड़ू पुलिस थाना के तहत सबसे अधिक वाहन दुर्घटनाएं रोहड़ू-महेंदली-हाटकोटी सड़क पर होती रही हैं। अब यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नजर रहेगी और सड़क दुर्घटनओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात को नियंत्रण में रखने और पुलिस के कार्य में सहयोग के लिए इस प्रकार की प्रणाली कारगार सिद्ध हो रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में बहुत सहायता मिलेगी। भविषय में वाहन पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के कैमरे अन्य स्थानों पर भी लगाए जाएंगे। -रविंद्र नेगी डीएसपी रोहडू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed