फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru town's garbage to be used for cement production in Darlaghat cement company

सीमेंट फैक्टरी में जा रहा रोहड़ू कस्बे का प्लास्टिक कचरा

Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
राजेश हंसरेटा
विज्ञापन

रोहडू़। रोहडूृ शहर से हर रोज निकलने वाले कूड़े की आंच पर सीमेंट बन रहा है। नगर परिषद ने कूड़े के निष्पादन का रास्ता निकालते हुए इस सीमेंट कंपनियों को भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए नप ने चार पंजीकृत कूड़ा उठाने वाले (रैगपिकर्स) तैनात कर दिए हैं।
यहां से प्लास्टिक कूड़े को सोलन के दाड़लाघाट सीमेंट कंपनी में भेजा जा रहा है। सीमेंट फैक्ट्री में इस प्लास्टिक को ईंधन के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा नगर परिषद सिंगल यूज प्लास्टिक को ठिकाने लगाने के लिए 75 रुपये प्रति किलो प्लास्टिक भी खरीद रहा है। योजना के तहत अभी तक 2700 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक कंपनी को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा 2800 किलो प्लास्टिक भेजने के लिए एकत्रित कर लिया गया है। रोहडू़ शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर परिषद ने घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना भी शुरू की है। इसके साथ ही बाजारों को भी इस योजना से जोड़ा गया है। हालांकि इस योजना से नगर परिषद को कोई कमाई नहीं हो रही है लेकिन शहर से हर रोज निकलने वाले करोड़ों टन कूड़े को ठिकाने लगाने का प्रबंध जरूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि कस्बे से भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा निकलता है। इसका उचित प्रबंधन किसी चुनौती से कम नहीं है। इसको देखते हुए परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक को अलग करके कंपनी को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed