फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rohru employee awarded

रोहडू अस्पताल के कर्मचारी किए सम्मानित

Mon, 25 Apr 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
rohru employee awarded
रोहडू अस्पताल में कर्मचारियों को सम्मानित करते एमएस डा अजय पाठक - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। सिविल अस्पताल रोहडू़ में सफाई कर्मचारियों को बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अजय पाठक ने कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की। सोमवार को रोहडू़ अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल में बेहतरीन सेवाएं देने पर इन कर्मचारियों को नवाजा गया। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल रोहडू़ को कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत बेहतरीन साफ-सफाई के लिए हमेशा ही सराहा गया है।
विज्ञापन

इसको लेकर अस्पताल को पुरस्कृत भी किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन ने पहल करते हुए उन सभी लोगों को पुरस्कृत किया जो अस्पताल को स्वच्छ रखने में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। यह पुरस्कार चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पाठक ने प्रदान किए। डॉ. अजय पाठक ने बताया कि हमारा ध्यान केवल साफ-सफाई ही नहीं बल्कि किसी भी मरीज या आगंतुक को अस्पताल से कोई संक्रमण न मिले, इस ओर भी जरूरी है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रविंद्र शर्मा, डॉ. दिलीप शर्मा कायाकल्प के नोडल ऑफिसर डॉ. आदित्य नेगी, डॉ. यशपाल, डॉ. दीपक, मेट्रन कृष्णा चौहान सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed