फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru Congress staged a protest against the Central Government

Rampur Bushahar News: रोहड़ू कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 27 Jul 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rohru Congress staged a protest against the Central Government
रोहडू में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस मंडल रोडडू के कार्यकर्ता। संवाद
रोहड़ू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और आक्रोश रैली निकाली। यह प्रदर्शन राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर ने की, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली परिधि भवन से शुरू होकर मुख्य बाजार, अपर मार्केट और मुख्य चौक से होती हुई ओल्ड बस स्टैंड स्थित राम मंदिर पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम से देश के शासकों को सद्बुद्धि देने तथा सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल ठाकुर ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

रोहडू में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस मंडल रोडडू के कार्यकर्ता। संवाद

रोहडू में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस मंडल रोडडू के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article