फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Roads should be repaired before the apple season

Rampur Bushahar News: सेब सीजन से पहले दुरुस्त की जाएं सड़कें

Fri, 12 Jun 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roads should be repaired before the apple season
रामपुर उपमंडल की सडक़ों की स्थिति सुधारने बारे नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य रोनी राणा ने अधिशासी
जिला परिषद सदस्य रोनी राणा ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अधर में लटकी सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की सेब बहुल क्षेत्रों की सड़कों को सेब सीजन से पहले दुरुस्त किया जाए। बरसात भी नजदीक है। इससे पहले अधर में लटकी सड़कों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाई जाए। नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य रोनी राणा की अध्यक्षता में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता रामपुर अंकुश जम्वाल से मिला और सड़कों को दुरुस्त करने की मांग रखी। रोनी राणा ने कहा कि क्षेत्र की दयनीय सड़कों को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता से इस बारे में ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान उन्होंने थड़ा से पटैना कैंची के लिए सड़क निर्माण, थड़ा सड़क की मरम्मत, बाहली सड़क को दुरुस्त करने और सेरी-मझाली से नागासारी सड़क का काम जल्द शुरू करने की मांग उठाई। इसके अलावा तकलेच के पास खोल्टी नाला झरने के पास स्लैब कलवर्ट लगाने और राजपुरा से तकलेच सड़क पर शीघ्र टारिंग करने की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि जल्द क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में सेब पर बागवानों की आर्थिकी निर्भर है। सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने के लिए कोई समस्या पेश नहीं आनी चाहिए। सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए बेहतर सड़कों का होना आवश्यक है, ताकि बागवान समय रहते अपने उत्पाद देश और प्रदेश की विभिन्न मंडियों तक आसानी से पहुंचा सकें। वहीं उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया है कि क्षेत्र के विकास की इस पहल में बढ़-चढ़ कर साथ दें और कोई भी समस्या पेश आ रही हो तो जरूर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article