फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road restoration work begins as soon as the weather clears.

Rampur Bushahar News: मौसम खुलते ही सड़कों की बहाली का काम शुरू

Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से उपमंडल के ग्रामीण इलाकों जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। सीजन की पहली बर्फबारी से उपमंडल के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि शनिवार को मौसम साफ रहा, लेकिन ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। सड़कों के बाधित होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग मुस्तैदी से जुटा है। शनिवार को मौसम खुलते ही तकलेच और रामपुर मंडल की अधिकांश सड़कों पर मजदूरों और लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने बहाली कार्य शुरू कर दिया। 12/20 घाटी को तकलेच से जोड़ने वाली देवठी-दारनघाटी सड़क पर फिलहाल देवठी तक वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित कर दी गई है। देवठी से ऊपर दारनघाटी की ओर सड़क बहाल करने के लिए मशीनरी तैनात कर दी है। यहां बाहलीधार तक यातायात के लिए सड़क खोल दी गई है।
विज्ञापन

देवठी पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि विभाग ने देवठी तक सड़क बहाल करने में सफलता हासिल कर ली है। वहीं मुनीश और काशापाट सड़क को भी बहाल किया जा रहा है। भारी बर्फबारी के चलते सुंगरी-बाहली सड़क फिलहाल बंद है। रामपुर मंडल की गौरा-मशनू सड़क पर मशीनरी से युद्धस्तर पर कार्य जारी है। पशाडा कैंची सुंडा-जगूनी-सनेई सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। लालसा वाया शिंगला मार्ग पर भी यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। इसके अलावा अणू से मुनिश, तकलेच से बाल्टीधार और कीम संपर्क मार्ग भी यातायात के लिए खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने बताया कि बर्फबारी से बाधित सड़कों को बहाल करने का कार्य लगातार जारी है। मशीनरी और मजदूर पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं और जल्द ही शेष सड़कों को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed