फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road

जल्द सुधरेगी कड़छम-सांगला-छितकुल मार्ग की हालत

Sun, 26 Jul 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में देश की सीमा को जोड़ने वाली कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क की हालत जल्द सुधरेगी। खस्ताहाल हुई करीब 42 किलोमीटर सड़क का जल्द ही लोक निर्माण विभाग कायाकल्प करेगा। सांगला वैली के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली इस सड़क को सुधारने की ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं। गौर हो कि जनजातीय जिले की सांगला वैली के पांच पंचायतों के हजारों लोग कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क पर निर्भर हैं। क्षेत्र में बागवानी और अन्य उत्पाद इसी सड़क से देश की मंडियों में भेजे जाते हैं। बीते लंबे समय से सड़क की खस्ताहालत के चलते वैली के हजारों लोग परेशानियां झेल रहे हैं। जल्द ही एनुअल प्लान के तहत लोक निर्माण विभाग कार्य शुरू करेगा और सड़क की हालत में सुधार होगा। विभाग के पास धन का प्रावधान तो है लेकिन मेटलिंग और टारिंग करने वाले ठेकेदार के मजदूरो को आने में वक्त लग रहा है। जिले में सेब सीजन से पूर्व विभाग पैचवर्क का कार्य पूरा लेगा तकि क्षेत्र के बागवान सेब मंडियों में अपनी फसल आसानी से भेज सकें।
विज्ञापन

कल्पा मंडल अध्यक्ष प्रविंद्र सिंह नेगी, प्रधान चांसू सनम पालमो नेगी, प्रधान बटसेरी सीमा नेगी, उपप्रधान गोर्वधन सिंह नेगी, उपप्रधान सांगला भूपेश नेगी, उपप्रधान छितकुल अरविंद नेगी, प्रधान रक्षम सुनीला नेगी, रामलाल नेगी, जितेंद्र नेगी, सुरजीत नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि सेब सीजन से पूर्व सड़क की हालत सुधारी जानी चाहिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन राहुल सूद ने कहा कि बरसात के तुरंत बाद कड़छम-सांगला-छितकुल मार्ग की हालत पूरी तरह से सुधारी जाएगी। मार्ग पर जल्द ही पैचवर्क करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed