{"_id":"5edfb6428ebc3e431a3b1a4e","slug":"road-rampur-hp-news-sml335187732","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 वर्ष बाद पूरा हुआ लालसा-बाहलीधार सड़क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 वर्ष बाद पूरा हुआ लालसा-बाहलीधार सड़क का काम
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लालसा-बाहलीधार सड़क का काम 13 वर्ष बाद पूरा हो रहा है। दशकों के इंतजार के बाद आखिर लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। इस सड़क के बनने से रामपुर उपमंडल की छह पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी सड़क सुविधा से महरूम शांदल गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
गौर हो कि नाबार्ड की सहायता से करीब साढ़े नौ किलोमीटर लालसा-बाहलीधार सड़क का कार्य इन दिनों अंतिम छोर पर है। वर्ष 2007-08 से शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य करीब 13 वर्ष की अवधि के बाद पूरा होने को है। क्षेत्र के हजारों लोगों की आस्था का केंद्र प्रसिद्ध श्राईकोटी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी इस सड़क के बनने से काफी राहत मिलेगी। माता श्राईकोटी मंदिर एवं पर्यटन स्थल दारनघाटी की ओर आने जाने वाले लोगों को कम समय और दूरी तय करनी होगी। वहीं वाया तकलेच सड़क पर अकसर बरसात और सर्दियों के मौसम में बाधित होने के चलते वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होती है। ऐसे में उक्त सडक़ पर अब साल भर वाहन दौड़ सकेंगे। सड़क का निर्माण पूरा होने से उपमंडल की कूहल, देवठी, डंसा, लालसा, शिंगला और रचोली पंचायत के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। वहीं डंसा-पनोली संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य वाया शांदल बाहलीधार सड़क तक पूर्ण हो चुका है। अब वाहनों की आवाजाही दोनों ओर से हो सकेगी। फिलहाल बीते दो सप्ताह से उक्त मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। हालांकि विभागीय तौर पर अभी वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं मिली है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चंद्र सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क का कार्य पूरा हो चुका है। करीब एक माह के भीतर सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगी। करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया गया है।