{"_id":"620fa9a5ba64330d425dd914","slug":"road-pass-a-year-ago-bus-service-not-started-rampur-hp-news-sml399990453","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल पहले सड़क पास, बस सेवा शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल पहले सड़क पास, बस सेवा शुरू नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की आधा दर्जन पंचायतों के लिए बनी लालसा बाहलीधार वाया शांदल सड़क पर अभी तक बस सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। एक साल पहले सड़क को बडे़ वाहनों के लिए पास कर दिया है, बावजूद इसके अभी तक लोगों को बस सुविधा नहीं मिल सकी। इस कारण लोगों में सरकार और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
ग्रामीणों ने चेताया कि यदि बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं की गई तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। विश्वबैंक के सहयोग से करोड़ों रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण हुआ है। वर्ष 2020 में इस सड़क को तत्कालीन एसडीएम रामपुर की अगुवाई में बस को हरी झंडी दिखाकर बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए पास किया जा चुका है। यही नहीं बाहलीधार से वापसी में दूसरे छोर पर वाया शांदल डंसा पनोली होते हुए निगम की बस की वापसी की थी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और निगम प्रबंधन का गर्मजोशी से अभिनंदन किया था लेकिन इसके बावजूद आज तक बस सेवा तो दूर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। बरसात के मौसम में कई जगह भूस्खलन के कारण सड़क किनारे लगे डंगे गिर गए थे।
इस सड़क से शिंगला, लालसा, डंसा, कूहल, देवठी और रचोली सहित धार्मिक पर्यटन स्थल श्राईकोटी दारनघाटी की तरफ आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों कोभी सुविधा होगी।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी यशपाल जय सिंह, घनश्याम, दौलत राम, प्रकाश चंद, विजय, राकेश, बंसी लाल, भगत राम, बाला नंद, रूप दास, तारा चंद, देवी दास, शेर सिंह और आगर दास सहित सैकड़ों लोगों ने लोनिवि और प्रदेश सरकार से मांग की है कि लालसा-बाहलीधार और डंसा-पनोली वाया शांदल सड़कों पर बस सुविधा जल्द शुरू की जाए।
भूस्खलन से गिरे हैं डंगे : कश्मीरी
लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता चंद्र कश्मीरी ने कहा कि लालसा बाहलीधार सड़क पर बरसात के मौसम में भूस्खलन के चलते डंगे गिर गए हैं। विभाग मार्ग को बहाल करने में जुटा है। सड़क दुरुस्त कर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।