{"_id":"61ded1862c00ba715d039654","slug":"road-closed-rampur-hp-news-sml396442527","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी वजीर बावड़ी सड़क यातायात के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद भी वजीर बावड़ी सड़क यातायात के लिए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। जिला कुल्लू की निरमंड तहसील के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली वजीर बावड़ी निरमंड सड़क तीन दिन बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। ऐसे में क्षेत्र की 32 पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। यात्री अतिरिक्त किराया और दूर तय कर सफर कर रहे हैं, जिससे उनके समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने अभी वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को बहाल नहीं किया है।
गौर हो कि बीते 10 जनवरी को वजीर बावड़ी में पहाड़ी से चट्टानें दरकने के कारण सड़क पर चल रहे दो युवक चट्टानों की चपेट में आ गए थे, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। तीन दिन बाद बुधवार को भी मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में रामपुर से निगम की बसों को वाया दत्तनगर बायल होकर निरमंड भेजा जा रहा है। वजीर बावड़ी होकर जहां निरमंड के लिए 41 रुपये प्रति सवारी किराया निर्धारित है, वहीं वाया दत्तनगर होकर यात्रियों को 30 रुपये अधिक किराया वहन करना पड़ रहा है। यही नहीं उक्त मार्ग से यात्री अतिरिक्त दूरी तय कर रहे हैं। निरमंड विकास खंड की 32 पंचायतों के लोग रोजाना परेशानियां झेल रहे हैं।
संजीव कुमार, राहुल, राकेश, महेश, यशपाल ठाकुर, राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि वजीर बावड़ी मार्ग बहाल न होने के कारण परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द मार्ग बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से सड़क की क्लीयरेंस रिपोर्ट नहीं मिली है। मार्ग एहतियातन बंद है। निगम की बसों को वाया दत्तनगर बायल होकर निरमंड भेजा जा रहा है। मार्ग बहाल होते ही निगम की बसों की सीधी आवाजाही करवाई जाएगी।
उधर, लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ उदय कौशल ने बताया कि वजीर बावड़ी में हादसा होने के चलते मार्ग एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था। जल्द ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।