{"_id":"620694015cb2e90162535422","slug":"road-closed-due-to-snow-rampur-hp-news-sml399316479","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक्कर-खमाड़ी सड़क पर एक माह से यातायात ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिक्कर-खमाड़ी सड़क पर एक माह से यातायात ठप, लोग परेशान
विज्ञापन
टिक्कर-खमाडी सड़क से बर्फ हटाती जेसीबी।
- फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। एक माह बाद भी टिक्कर-खमाड़ी सड़क पूरी तरह से बहाल न होने से क्षेत्र के लोगों को अभी भी परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने बर्फ तो सड़क से हटा दी है, लेकिन सड़क पर फिसलन होने से सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सड़क पर मिट्टी न डालने से वाहन ले जाना भी खतरनाक बना हुआ है। इन दिनों बस सुविधा न मिलने से कई जगह लोगों को पैदल सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ननखड़ी तहसील के प्रति सरकार और प्रशासन के नकारात्मक रवैया पर जिला परिषद सदस्य हुकुम सिंह ने रोष जताया है। उन्होंने कहा कि ननखड़ी क्षेत्र की जनता की लाइफ लाइन टिक्कर-खमाड़ी सड़क बर्फबारी के चलते एक माह से बंद पड़ी है। सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग सड़क को यातायात के लिए बहाल नहीं कर पाया है। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई न होने के कारण आम जनता परेशान है। वहीं किसान-बागवान भी परेशान हैं।
हुकुम सिंह ने कहा कि सड़क बंद होने के कारण जहां किसान-बागवानों को खाद की सप्लाई नहीं हो रही है, वहीं खाद्य सामग्री की आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप है। उन्होंने कहा इस समस्या को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाया गया, ज्ञापन सौंपा गया। सड़कों पर उतरकर रोष भी जताया, लेकिन क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार जारी है। तहसील में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि यदि शीघ्र बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं कीं तो जनता को लामबंद कर बड़े आंदोलन को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग रामपुर रजनीश बहल ने बताया कि विभाग ने सड़क बहाल कर दी है। जहां पर वाहनों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है, वहां पर सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।