फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road closed due to snow

किन्नौर में 13 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध

Wed, 12 Jan 2022 06:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
road closed due to snow
किन्नौर की ग्रामीण सड़क में यातायात बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में मौसम तो खुला, लेकिन लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। जिले में बर्फबारी के चार दिन बाद भी बाधित सड़कों को बहाल नहीं किया जा सका है। ऐसे में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। बर्फबारी के चार दिन बाद भी जिले की 13 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है। सड़कों पर यातायात ठप होने से ग्रामीण पैदल सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार को रिकांगपिओ से पूह-काजा की ओर नाको तक निगम की बसों की आवाजाही हो पाई है। वहीं कल्पा, रोघी, पांगी, रल्ली, पूह, रोपा और निचार आदि ग्रामीण सड़कों पर निगम की बसें भेजी गईं। कल्पा खंड में 3 सड़कें, पूह खंड में 3 सड़कें और निचार खंड में अभी भी 7 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। बाधित मार्ग को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ अड्डा प्रभारी रामबीर सैन ने कहा कि बुधवार को रिकांगपिओ से जिले के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही हुई। जबकि रिकांगपिओ से शिमला की ओर बसों को भेजा जा रहा है। बाधित मार्ग बहाल होते ही बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राहुल सूद और एसडीओ कल्पा अशोक नेगी ने कहा कि जिले की बाधित सड़कों को बहाल करने में मशीनों सहित मजदूर तैनात किए गए हैं। जल्द ही बाधित मार्गों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed