फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road closed due to landslide

Rampur Bushahar News: बागीपुल-जाओं सड़क पर भूस्खलन, यातायात ठप

Sat, 25 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवाजाही में करना पड़ रहा परेशानी का सामना
विज्ञापन

बागीपुल, जाओं और आसपास के कई गांवों का संपर्क टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। भारी बारिश के कारण निरमंड विकास खंड की बागीपुल-जाओं सड़क पर भूस्खलन हो गया। इसके चलते सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
भूस्खलन के कारण बागीपुल, जाओं और आसपास के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और मरीजों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात उनके लिए आफत बन गई है। गोविंद, मदन, चंद्रेश, ओमप्रकाश, जगदीश चंद, रोहित, पृथ्वी सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने अपनी परेशानियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से उनकी दुश्वारियां काफी बढ़ गई हैं। सड़क बंद होने से दैनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भी बाधा आ सकती है। स्थानीय निवासियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लंबा समय लग रहा है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों में चिंता है।
विज्ञापन

उधर, निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश नेगी ने बताया कि मौसम साफ होते ही जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग को बहाल करने का काम शुरू किया जाएगा। तब तक लोगों से अपील है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। विभाग ने अनावश्यक यात्रा से बचने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed