फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road clear for light vehicles

Rampur Bushahar News: काफनू यांगपा क्राबा संपर्क मार्ग चार माह बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल

Mon, 21 Aug 2023 09:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Mon, 21 Aug 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
road clear for light vehicles
काफनू यांगपा संपर्क मार्ग छोटे वाहनों के लिए हुआ बहाल। संवाद
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले की भावावैली का काफनू-यांगपा क्राबा संपर्क मार्ग चार महीने बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। मार्ग बहाल होते ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। यह मार्ग एक तो यांगपा के नजदीक चार माह पूर्व ढंगा गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया था। वहीं 9 जुलाई की रात को भावा खड्ड में बाढ़ आने के कारण होमते में 200 मीटर से अधिक सड़क बह गई थी। लोक निर्माण विभाग ने यांगपा के निकट जिस स्थान पर ढंगा गिरने के कारण मार्ग अवरूद्ध हुआ था, वहां पर वैली बृज लगाकर मार्ग बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन होमते में बाढ़ के कारण बही सड़क को बहाल करने में विभाग को समय लगा।
विज्ञापन

विभाग ने होमते में जिस जगह पर सड़क बह गई थी वहां पर डंपिंग भरकर मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल करने में सफलता हासिल कर ली है। मार्ग बंद के कारण यांगपा क्राबा के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां के लोग अपने गंतव्य पर पैदल आ-जा रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देश पर मार्ग को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया था। नुकसान अधिक होने की बजह से मार्ग बहाल करने में समय लगा। सेब सीजन से पहले मार्ग बहाल होने से यांगपा और क्राबा के लोगों ने राहत सांस ली है। मार्ग को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर मंडल के सहायक अभियंता प्रमोद नेगी ने कहा कि काफनू यांगपा क्राबा संपर्क मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को जल्द ही बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed