फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road block

मलिंग नाला के पास भूस्खलन से एचएच 5 बंद

Thu, 13 Aug 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। मलिंग नाला के पास भूस्खलन से एचएच 5 बंद चालीस घंटे से बंद चल रहा है। हाईवे पर चट्टानें और मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वहीं रिस्पा में बाढ़ आने से पुल बहने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर आकपा में सतलुज नदी पर 30 करोड़ रुपये की लागत से बने 300 मीटर लंबे पुल के तैयार होने के बाद भी पूह खंड के लोग और सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को फायदा नहीं मिल रहा है। समय पर पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं की गई है। रिस्पा के पास बाढ़ से पुल बहने के कारण एनएच 5 बड़े वाहनों के लिए बंद है। लोगों ने प्रदेश सरकार और सीमा सड़क संगठन से जल्द आकपा पुल को शुरू करने की मांग की है। तिब्बत सीमा से सटी पंचायतों ठंगी, कुन्नोचारंग, नेसंग, नमज्ञा, पूह के रिशी डोगरी सहित कई अन्य क्षेत्रों में सीमा पर तैनात जवानों को भी इस पुल का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष पूह महेश्वर सिंह नेगी ने कहा कि आकपा में सीमा सड़क संगठन द्वारा पुल को बनाए एक वर्ष का समय बीत चुका है। जनप्रतिनिधि कई बार उपायुक्त किन्नौर को इस मामले को लेकर मिल चुके हैं, लेकिन आज तक पुल पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई।
विज्ञापन

प्रधान पूह सुमन साना, उपप्रधान सुशील साना, प्रधान कुन्नोचारंग पूर्ण सिह नेगी, प्रधान नेसंग अशोक नेगी, प्रधान रिस्पा विनोद कुमारी, उपप्रधान विजय कुमार नेगी, पूर्व उपप्रधान नमज्ञा नरबू छोरिया सहित पूह खंड के दावा नेगी, रामजगत नेगी, चंद्रकीर्ति ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन के उच्च अधिकारियों से जल्द पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने कहा कि इस पुल पर ढाई सौ टन लोड लगवाकर चेक कर दिया गया है। टेस्टिंग हो गई है, रिपोर्ट आना बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed