{"_id":"5e35a5748ebc3e4b0f77b659","slug":"road-block-rampur-hp-news-sml322923786","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से रामपुर-तकलेच मार्ग पर घंटों थमे रहे वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से रामपुर-तकलेच मार्ग पर घंटों थमे रहे वाहनों के पहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूस्खलन से रामपुर-तकलेच मार्ग
पर घंटों थमे रहे वाहनों के पहिये
स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और आम जनता को झेलनी पड़ी परेशानियां
यात्रियों ने स्वयं बोल्डर तोड़कर मार्ग को बहाल करने का किया प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
नोगली (रामपुर बुशहर)। शुक्रवार देर रात को राजपुरा में अचानक ऊपरी पहाड़ी दरकने से रामपुर-तकलेच मुख्य मार्ग पर कई घंटों वाहनों के पहिये थमे रहे। यातायात अवरुद्ध होने के कारण स्कूली बच्चे और कर्मचारी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
शुक्रवार रात दस बजे से इलाके में बारिश का दौर जारी हुआ। करीब 2-3 घंटे हुई बारिश के बाद राजपुरा में अचानक ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई और लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। निगम और निजी बसों सहित दर्जनों वाहन घंटों जाम की समस्या से जूझते रहे। यातायात ठप होने से शनिवार सुबह स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ लोग करीब चार किलोमीटर पैदल सफर कर नोगली पहुंचे।
इस संबंध में अनिल कुमार, राजीव, विनोद, राजेश कुमार, प्रेम राज, सुमित, ममता, प्रिया, मनोज बदरेल सहित कई अन्य लोगों के अनुसार भूस्खलन से काफी देर तक परेशानियां उठानी पड़ीं। मार्ग बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सोबती के अनुसार नोगली-तकलेच मार्ग पर भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हो गया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाधित मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
यात्रियों ने स्वयं रास्ता खोलने का किया प्रयास
यात्रियों ने सड़क पर आए बोल्डरों को ग्रामीणों से औजार लेकर खुद तोड़कर मार्ग खुलने का प्रयास किया, लेकिन मार्ग पर काफी बड़े-बड़े बोल्डर होने के कारण मार्ग बहाल नहीं हो पाया। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे लोक निर्माण विभाग की मशीन मौके पर पहुंची और बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटी। करीब डेढ़ घंटे बाद मार्ग बहाल होते ही लोगों ने राहत ही सांस ली।